back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: शंकर आद्या के घर से ईडी ने बड़ी मात्रा में बरामद की बांग्लादेशी मुद्रा, कैसे आया ED की रडार में?

Bengal News: राशन वितरण भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए बनगांव के पूर्व मेयर शंकर आद्या उर्फ डाकू के दफ्तर से ईडी ने बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी करेंसी बरामद की है।

कोलकाता, (हि.स.)। राशन वितरण भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए बनगांव के पूर्व मेयर शंकर आद्या उर्फ डाकू के दफ्तर से ईडी ने बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी करेंसी बरामद की है। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब साढ़े छह लाख रुपये है।

तलाशी अभियान के दौरान यह विदेशी मुद्रा बरामद की गई है

ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह पैसा मध्य कोलकाता के मार्क्विस स्ट्रीट में एक विदेशी मुद्रा व्यापार कार्यालय से बरामद किया गया है। वह ऑफिस शंकर का है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि उस दफ्तर में इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा क्यों रखी गई थी। सोमवार को ईडी ने शंकर से जुड़े छह ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था जिनमें उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट का दफ्तर भी शामिल रहा है। देर रात तक चली तलाशी अभियान के दौरान यह विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

बांग्लादेशी मुद्रा मार्क्विस स्ट्रीट कार्यालय से बरामद की गई है

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे ईडी ने राशन ”भ्रष्टाचार” मामले की जांच के लिए शहर में छह जगहों पर तलाशी शुरू की। इनमें शंकर के चार्टर्ड अकाउंटेंट अरविंद सिंह का ऑफिस भी शामिल था। इसके अलावा ईडी ने चौरंगी इलाके में शंकर की एक फॉरेक्स फर्म (विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग फर्म) के कार्यालय और मार्क्विस स्ट्रीट में एक अन्य विदेशी मुद्रा फर्म के कार्यालय पर छापा मारा। बांग्लादेशी मुद्रा मार्क्विस स्ट्रीट कार्यालय से बरामद की गई है।

17 घंटे की तलाश के बाद शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया था

पांच जनवरी की सुबह ईडी ने शंकर के बनगांव स्थित घर पर तलाशी ली थी। करीब 17 घंटे की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी ने उसे कोर्ट में पेश करते हुए दावा किया कि शंकर 90 से ज्यादा फॉरेक्स कंपनियों का मालिक है। हालांकि सभी उनके नाम पर नहीं हैं। अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर उसने कंपनियां खरीदी थी ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सके।

एक पत्र ईडी के हाथ लग गया था जिसमें पैसे के बारे में हिसाब लिखा हुआ था

केंद्रीय एजेंसी का दावा है कि शंकर ने इस संस्था के जरिए विदेश में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। ईडी ने दावा किया था कि शंकर राशन मामले में पकड़े गए राज्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक उर्फ बालू का करीबी है। ईडी ने यह भी दावा किया कि शंकर अस्पताल में पत्रों के माध्यम से मंत्री के संपर्क में था। उसी में से एक पत्र ईडी के हाथ लग गया था जिसमें पैसे के बारे में हिसाब लिखा हुआ था। इसके आधार पर उसके घर छापेमारी हुई थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...