back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना मृतक की अंत्येष्टि के लिये रिश्वत मांगने का आरोप

नदिया, 23 मई (हि.स.)। नदिया जिले के एन एस एस कोविड अस्पताल के ठेका कर्मचारियों पर कोरोना रोगी का शव अंत्येष्टि के लिये श्मशान तक ले जाने के लिये परिजनों से मोटी रकम लेने का आरोप लगा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अस्पताल से शव को श्मशान घाट पर ले जाने के लिए अस्पताल के रजत मण्डल नाम के एक ठीका कर्मचारी ने 18 हजार रुपये घूस मांगा था। रूपये किसलिए इस बारे मेें सवाल करने पर कोई जवाब नहीं मिला। अन्ततः काफी दर दाम करने पर रजत ने 16 हजार रुपये देने को कहा। इसके बाद ठेका कर्मचारियों ने मिलकर शव को राणाघाट शमशान घाट पर ले गए। परिजनों का आरोप है कि शमशान में जाने के बाद डोम ने और पैसों की मांग की। पीडित परिवार के सदस्य नदिया जिले के चाकदह थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें कल्याणी थाना भेज दिया गया। आरोप है कि कल्याणी थाने में भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई ह बाद में मृतक के परिजनों ने कल्याणी के बीडीओ के पास लिखित शिकायत दर्ज की। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस कोविड अस्पताल में कई बार घूस लेने के मामले सामने आए हैं। इस बारे में पूछने पर कल्याणी के बीडीओ हीरक मण्डल ने कहा कि आरोपित ठीका कर्मचारी के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

बारामती में मातम के बीच बड़ी वारदात: सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर चोरों ने उड़ाए 30 लाख के जेवर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन के बाद पूरा शहर शोक में डूबा...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵