back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal: पार्थ चटर्जी के करीबी तृणमूल पार्षद को ईडी ने किया तलब, प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Bengal News: प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने कोलकाता नगर निगम पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को तलब किया है।

कोलकाता, (हि. स.)। प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने कोलकाता नगर निगम पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को तलब किया है उन्हें गुरुवार सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया है बप्पा भर्ती भ्रष्टाचार में गिरफ्तार राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी माने जाते हैं। तृणमूल सूत्रों ने यह भी दावा किया कि बप्पा का पूर्व शिक्षा मंत्री के घर आना जाना था।

सूत्रों के मुताबिक, बप्पा के घर से करीब 100 पेज के दस्तावेज बरामद किए गए थे

इससे पहले प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने बप्पा के घर की तलाशी ली थी और मामले से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए थे। सीबीआई अधिकारियों ने बप्पा को एकबार बुलाकर उनसे पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, बप्पा के घर से करीब 100 पेज के दस्तावेज बरामद किए गए थे जिसे जांचकर्ता अपने साथ ले गए थे। अनुशंसा पत्र और प्रवेश पत्र भी बरामद हुआ था। यहां तक कि उनसे पार्थ चटर्जी को लेकर भी कई सवाल पूछे गए थे। हालांकि यह पहली बार है जब प्रवर्तन निदेशालय ने बप्पादित्य को तलब किया है।

गुरुवार को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है

ईडी सूत्रों के मुताबिक, पार्थ के करीबी इस तृणमूल पार्षद को उसी मामले में तलब किया गया है, जिसमें पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अपने आयकर रिटर्न, बैंक खाता संख्या और कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ गुरुवार को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

बप्पादित्य पार्थ चटर्जी को अपना गुरु मानते हैं

तृणमूल के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, बप्पादित्य की पार्थ चटर्जी से पहली बातचीत 2006 में हुई थी। जब पार्थ चटर्जी इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में काम कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात बप्पादित्य से हुई। दोनों की दोस्ती बढ़ती गई। बप्पादित्य ने वहां एचआर के रूप में काम करते थे। दरअसल बप्पादित्य पार्थ चटर्जी को अपना गुरु मानते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...