back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengal News: शेख शाहजहां को लेकर बयानबाजी करने वाले मंत्री को तृणमूल ने किया सतर्क

Bengal News: ईडी अधिकारियों पर हमला मामले में कथित तौर पर मास्टरमाइंड रहे शेख शाहजहां को लेकर बयानबाजी करने वाले तृणमूल नेता और राज्य के मंत्री अखिल गिरी को तृणमूल कांग्रेस ने सतर्क किया है।

कोलकाता, (हि.स.)। ईडी अधिकारियों पर हमला मामले में कथित तौर पर मास्टरमाइंड रहे तृणमूल नेता शेख शाहजहां को लेकर बयानबाजी करने वाले तृणमूल नेता और राज्य के मंत्री अखिल गिरी को तृणमूल कांग्रेस ने सतर्क किया है।

शाहजहां इस समय राज्य से बाहर हैं और इलाज करा रहे हैं: अखिल गिरी

पश्चिम बंगाल के कारागार विभाग के प्रभारी राज्य मंत्री अखिल गिरी को भगोड़े पार्टी नेता और ईडी अधिकारियों पर हमले के मास्टरमाइंड शेख शाहजहां के वर्तमान ठिकाने के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने पर परिणाम भुगतने को कहा है। पिछले गुरुवार को उन्होंने दावा किया था कि शाहजहां इस समय राज्य से बाहर हैं और इलाज करा रहे हैं।

टिप्पणियों ने पार्टी के लिए शर्मिंदगी पैदा कर दी है

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि गिरि को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के मेयर फिरहाद हकीम के कार्यालय में बुलाया गया था, जहां हकीम ने मंत्री को समझाया कि कैसे उनकी टिप्पणियों ने पार्टी के लिए शर्मिंदगी पैदा कर दी है। मामले की जानकारी रखने वाले पार्टी के एक नेता ने सोमवार को बताया कि हकीम ने गिरि को भविष्य में ऐसी टिप्पणियां करने से परहेज करने की भी सलाह दी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, गिरि की टिप्पणियांं शर्मनाक हैं, क्योंकि पांच जनवरी को संदेशखली में ईडी और केंद्रीय बलों पर हमले के 23 दिन बाद भी, शाहजहां फरार रहने में कामयाब रहे हैं।

शाहजहां ने जो किया वह एक अपराध के अलावा और कुछ नहीं है

विपक्षी दलों ने पहले ही दावा करना शुरू कर दिया है कि जब राज्य मंत्रिमंडल का एक सदस्य हमले के पीछे के मास्टरमाइंड के ठिकाने के बारे में इतना आश्वस्त है, तो पुलिस उसे पकड़ने में कैसे विफल हो सकती है। शनिवार को हकीम ने पार्टी नेतृत्व को शाहजहां से दूरी बनाने का संकेत देते हुए कहा कि शाहजहां ने जो किया वह एक अपराध के अलावा और कुछ नहीं है। अब गिरि को शाहजहां के ठिकाने के संबंध में उनकी टिप्पणी के लिए चेतावनी दिए जाने के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे पर बेहद सतर्क तरीके से कदम बढ़ा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी कर चुके हैं

यह पहली बार नहीं है कि अखिल गिरि ने अपनी टिप्पणियों से पार्टी नेतृत्व के लिए शर्मिंदगी पैदा की है। इससे पहले वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी कर सुर्खियों में रह चुके हैं। बाद में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की धमक के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी। सूत्रों ने यह भी बताया है कि अखिल गिरी की टिप्पणी के बाद उत्तर 24 परगना के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने तृणमूल नेतृत्व से इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि हम बार-बार कोर्ट में कह रहे हैं कि शाहजहां फरार हैं जबकि राज्य के मंत्री यह दावा कर रहे हैं कि उन्हें शाहजहां के बारे में पता है। यानी पुलिस अपने काम में विफल रह रही है, ऐसा संदेश राज्य सरकार की ओर से ही दिया जा रहा है। इसके बाद ही पार्टी नेतृत्व ने अखिल गिरी को सतर्क किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में अभिभाषण, बोलीं-10 सालों में भारत दुनिया का मजबूत देश बना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद के बजट सत्र 2026 की बुधवार से शुरुआत हो गई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...