कोलकाता, 17 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के चुनाव वाले दिन छठे चरण के प्रचार के भी शोर रहा। बीरभूम जिले में जहां 22 अप्रैल को मतदान होना है वहां भारतीय जनता पार्टी की एक महिला उम्मीदवार पर हमला हुआ है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिये गये। मामला सैंथिया विधानसभा क्षेत्र का है। भाजपा की ओर से उनके आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में बताया गया है कि सैंथिया की भाजपा उम्मीदवार पिया साहा के काफिले में चल रही गाड़ियों पर तृणमूल के गुंडों ने हमला किया। गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये। बम से हमला किया गया। घटना उस वक्त हुई, जब पुरोंदपुर के गांटे गांव में पिया साहा प्रचार करने जा रहीं थीं। गांटे गांव कोमा पंचायत के अंतर्गत आता है। इस हमले की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है जिसके बाद जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की गई है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा




