back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उतराखंडः भाजपा विधाय​क दल की बैठक शुरू, त्रिवेंद्र रावत, पर्यवेक्षक व प्रभारी मौजूद

देहरादून, 10 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक पार्टी मुख्यालय में शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम शामिल हैं। बैठक में राज्य से भाजपा के सभी सांसद भी मौजूद हैं। बुधवार सुबह बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विधायक दल की बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में प्रमुख तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, राज्य के सभी सांसद और पार्टी विधायक बैठक में शामिल हैं। हालांकि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी दिल्ली में ही हैं। करीब 11 बजे तक बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों का पहुंचना जारी रहा। इस दौरान भाजपा मुख्यालय के अंदर बैठक में शामिल होने वालों के अलावा किसी अन्य को जाने की इजाजत नहीं थी। सूची में नामों को देखकर प्रवेश दिया जा रहा था। पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की नए मुख्यमंत्री की उत्सुकता को लेकर भीड़ लगी रही। सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। संसद अजय टम्टा और तीरथ सिंह रावत बैठक में नहीं पहुँचे। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मौजूद हैं। बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी के बाद सांसद अजय भट्ट फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। इस दौरान निशंक को लेकर चर्चा तेज थी। निशंक 10 बजकर 50 मिनट पर पार्टी कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार शाम ही देहरादून पहुंच गए थे। वे बीजापुर राज्य अतिथि गृह में ठहरे हुए हैं। बैठक से पहले कई विधायकों से मिलने का क्रम जारी रहा। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया जाएगा। थोड़ी बहुत नाराजगी को दूर कर लिया जाएगा। विपक्ष लोकसभा और विधानसभा दोनों में ही नहीं आ पायेगा। देहरादून से राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि नेतृत्व और बैठक के फैसले को स्वीकार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...