back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध खनन सामग्री ले जा रही तीन ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

हरिद्वार, 27 मई (हि.स.)। लक्सर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। गंगा नदी से अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस की टीम गुरुवार को भीकमपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल के साथ अवैध खनन को रोकने को लेकर गश्त कर रही थी। तभी गंगा नदी में अवैध खनन कर उसका परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रालियां पुलिस के हाथ लग गयीं। अवैध खनन सामग्री से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां गंगा के पास रामपुर रायघटी से पकड़ी गईं। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे। दस्तावेज चालकों के पास नहीं थे। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को चैकी भीकमपुर में सीज कर दिया। एसआई मनोज नौटियाल ने बताया कि तीनों वाहनों की अवैध खनन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵