हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। ज्योतिष, द्वारका-शारदा पीठाधीश्चर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपांनद सरस्वती महाराज की पेशवाई गुरुवार को गीत गोविन्द सभागार में तैयार होकर परशुराम चौक से दोपहर सवा दो बजे प्रस्थान करेगी। पेशवाई परशुराम चौक, देवपुरा, तुलसी चौक, शिवमूर्ति, कोतवाली, हरकी पैडी, भीमगोडा होकर चंडी टापू नीलधारा स्थित श्री शंकराचार्य शिविर पहुंचेगी। शंकराचार्य की पेशवाई में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा और श्री गंगा सभा भी शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद




