back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रेक रूट पर लापता विदेशी सहित दो ट्रेकरों को एसडीआरएफ ने खोज निकाला

गोपेश्वर, 25 जून (हि.स.)। घांघरिया-हेमकुंड ट्रेक रूट पर एक विदेशी सहित दो ट्रेकरों के लापता होने की खबर मिलने के बाद एसडीआरएफ ने खोज निकाला। गुरुवार देर रात्रि को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि दो विदेशियों के साथ चार लोग ट्रेकिंग के लिए निकले थे। इनमें से से दो लोग सकुशल वापस आ गए हैं। किंतु एक विदेश सहित दो ट्रैकर लापता हो गए हैं। जिनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर एसडीआरएफ के सेनानायक के दिशा निर्देशन में पांडुकेश्वर में स्थित एसडीआरएएफ टीम के एचसी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल के साथ तत्काल ट्रैकरों की तलाश के लिए हेमकुंड ट्रेक रूट पर एक दल रवाना हुआ। शुक्रवार की शाम को रेस्क्यू टीम इंचार्ज की ओर से सेटेलाइट फोन से कंट्रोल रूम को सूचित किया गया कि गहन सर्चिंग के उपरांत दोनों ट्रेकर हेमकुंड के करीब मिल गए हैं, जो पूरी तरह स्वस्थ नही हैं और घबराए हुए भी हैं। दोनों ट्रेकर हरप्रीत (29) पंजाब और अलिओशा (35) सोलोविनिया को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है। बता दें कि इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में ट्रेक रूट से भटकने, अस्वस्थ होने की स्थिति में अथवा प्रतिकूल मौसम में कभी काेई अनहोनी की आशंका बनी रहती है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵