भिकियासैंण (अल्मोड़ा) 31 मार्च (हि.स.)। सल्ट उपचुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। सात नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। जांच में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के अधिकृत उम्मीदवार मोहन उपाध्याय का नामांकन रद्द कर दिया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय भिकियासैंण में नामांकन पत्रों की जांच की गई। यह जानकारी पीठासीन अधिकारी और उप जिला मजिस्ट्रेट राहुल शाह ने दी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद जोशी/मुकुंद





