back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के शुभारंभ के अवसर जखोली विकासखंड में 177 किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर किया 1.51 करोड का ऋण वितरण। विधायक भरत सिंह चौधरी ने किये लाभार्थियों को चैक वितरण।

Pandit Deen Dayal Upadhyaya Cooperative Farmers Welfare Scheme, in the Jakholi development block, disbursement of 1.51 crore loans to 177 farmers at zero percent interest. MLA Bharat Singh Chaudhary distributed the check to the beneficiaries.

प्रदेश सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा देहरादून से पूरे प्रदेश के लिए शुरू की जिसके तहत किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख तक का ऋण तीन साल तक लिये दिया जायेगा। इस कार्यक्रम को प्रदेश सरकार द्वारा 95 विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किया है। जिसमें जखोली विकासखंड में स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा योजना शुभारंभ करते हुये लाभार्थियों को वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा की केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार किसानों के कल्याण एंव 2022 तक किसानों की आय दोगुना हो इसको लेकर कार्य कर रही है, जिसके लिये विभिन्न कल्याणकारी योजानाएं किसानों के हित के लिए चला रही है। किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रुपये सरकार हर किसान के खाते में दे रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दो गुनी हो आत्मनिर्भर बने इसके लिए सरकार ने तीन लाख तक का ऋण जीरो प्रतिशत ब्याज पर सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के तहत दिया जायेगा। अगर ऋण लेने वाले लाभार्थी सही तरीके से इस योजना का उपयोग करेंगे तो उनकी आजीविका बेहतर हो सकती है। इस मौके पर 177 किसानों को 1.51 करोड का ऋण वितरण किया गया। इस मौके पर टिहरी सहकारी बैंक के निदेशक टीकाराम भट्ट खंडविकास अधिकारी जखोली त्रिलोक सिंह रावत, अपर जिला सहकारी अधिकारी विजय नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी सुर्य प्रकाश शाह, मंडल अध्यक्ष मेहरबान रावत, भूपेन्द्र भंडारी, जगदीश नेगी प्रदीप रावत नरेंद्र पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵