back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेयजल संकट से निपटने की तैयारी पूरीः विशन सिंह चुफाल

नई टिहरी, 02 अप्रैल (हि.स.)। पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश में सूखे की स्थिति के चलते पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी जिन गांवों में पानी की कमी होगी, वहां पर टैंकरों के साथ ही जरूरत पड़ने पर खच्चरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। हर व्यक्ति को पानी देने के लिए जल जीवन मिशन को प्रदेश में हरहाल में 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। पेयजल मंत्री चुफाल भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बार पूरे प्रदेश में समय से बर्फबारी व बारिश न होने से मानसून तक पानी की किल्लत बढ़ सकती है जिसके निपटने के लिए अभी से तैयारी की जा चुकी है। प्रदेशस्तर पर बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि पानी की किल्लत न आने दी जाए। प्रत्येक विधानसभावार पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जरूरत के स्थानों पर हैंडपंप लगाने का भी काम किया जाएगा। प्रदेश में टिहरी, पौड़ी व अल्मोड़ा जनपद में पेयजल की ज्यादा दिक्कत होने के आसार हैं जिसके लिए विशेष तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को त्वरित गति से अंजाम तक पहुंचाने के लिए जल्दी 221 अवर अभियंताओं को नियुक्ति देने की तैयारी की जा रही है। डेढ़ साल से लटकी कोश्यारताल पंपिंग योजना को जल्द ही टेंडर प्रक्रिया जारी कर पूरा करने का काम किया जाएगा। पेयजल को लेकर जिम्मेदारी अभियंताओं की जबाबदेही भी तय की जाएगी। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह नेगी ने मंत्री को टिहरी में पेयजल समस्याओं से अवगत कराते हुये सम्बंधित अधिकारियों का त्वरित समाधान के निर्देश देने को कहा। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...