देहरादून/भराड़ीसैंण, 02 मार्च (हि.स.)। बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959)(संशोधन) अध्यादेश 2021 को सदन पटल पर पेश किया गया। संसदीय कार्यमत्री मदन कौशिक ने अध्यादेश को सदन के पटल पर रखा गया। यूपीसीएल की पिछले चार साल की वार्षिक रिपोर्ट और पिटकुल की पिछले चार साल की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी गई। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद





