नई टिहरी, 30 जून (हि.स.)। कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी विरोध पखवाड़े के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर और महंगाई से पूरा देश परेशान है। सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी जारी करनी चाहिए। इस मौके पर भगवान सिंह राणा, बिशाल सिंह राणा, दिला राणा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल




