ऋषिकेश, 14 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष आयोजित ऋषिकेश के ग्राम देवता भरत मंदिर में आयोजित अक्षय तृतीय महोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सांंकेतिक रूप से मंदिर की परिक्रमा की ।यह जानकारी भरत मंदिर के मंहत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि परिक्रमा किये जाने की 10 लोगों को ही अनुमति दी गई। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम




