हल्द्वानी, 07 जून (हि.स.)। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मुखानी चौराहे पर आज चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार पर लगे पुलिस स्टीकर की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता




