देहरादून, 03 मई (हि. स.)। उत्तराखण्ड मानवाधिकार का कार्यालय में 31 मई तक नवीन प्रकरणों की ही सुनवाई की जाएगी। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र पाण्डेय ने बताया की संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयोग में 31 मई तक प्राप्त होने वाले मात्र नवीन प्रकरणों की ही सुनवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




