back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haridwar News: कैंसर ठीक करने के लिए माता-पिता ने बच्चे को 5 मिनट तक गंगा में डुबाकर रखा, मौत हो गई

Haridwar News: दिल्ली के रहने वाले एक माता-पिता के अंधविश्वास की वजह से उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। बच्चा ब्लड कैंसर से जूझ रहा था और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के रहने वाले पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण बना बच्चे के माता-पिता का अंध विश्वास। दरअसल बच्चा ब्लड कैंसर से जूझ रहा था। डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। ऐसे में उसके माता-पिता को लगा कि गंगा में डुबकी लगाने से उसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। वो उसे हरिद्वार ले गए। वहां हर की पौड़ी में उसकी डुबकियां लगाने लगे। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। इस मामले में बच्चे के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

वायरल हुआ इलाज के नाम पर बच्चे को डुबाने का वीडियो

बच्चे से गंगा में जबरन डुबकी लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो को नदी की दूसरी तरफ से एक शख्स ने रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बच्चे को बार-बार गंगा में डुबकी लगवा रही है। वहीं पास में ही दो लोग लगातार मंत्रों का जाप कर रहे हैं। मंत्र का जाप कर रहे लोग बच्चे के माता-पिता बताए जा रहे हैं, वहीं उसे डुबकी लगवाने वाली महिला उनकी रिश्तेदार बताई जा रही है। बच्चे की मौत के बाद वो महिला उसे रिवाइव करने की कोशिश करती भी दिखी, वो बार-बार दावा कर रही थी कि बच्चा उठ खड़ा होगा।

SHO भावना कैंथोला ने दी जानकारी

मौके पर मौजूद लोगों में से एक शख्स ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हर की पौड़ी पुलिस थाने की SHO भावना कैंथोला ने जानकारी दी कि बच्चे के माता-पिता और उस महिला को कस्टडी में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे को बार-बार पानी में डुबाया जा रहा था। महिला ने करीब पांच मिनट तक बच्चे को पानी के अंदर रखा था, इस वजह से बच्चा सांस नहीं ले पाया और उसकी मौत हो गई।

ड्राइवर ने बताया- बहुत बीमार था बच्चा

जिस गाड़ी में परिवार दिल्ली से हरिद्वार गया था, उसके ड्राइवर का बयान भी सामने आया है। ड्राइवर का कहना है कि बच्चा पहले से ही बीमार था और हरिद्वार पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...