उत्तरकाशी, 18 अप्रैल (हि.स.)। मोरी के बंगाण पट्टी क्षेत्र के मोडा, चिंवा, झोटाडी, गोकुल दुचाणु, किराणु माकुडी, दुचाणु, कीरोली, थुनारा, लुवासु व सरास क्षेत्र में शनिवार देररात हुई भारी ओलावृष्टि से सेब की सेटिंग व फ्लोरिंग को भारी नुकसान हुआ है । सेब बागवानों ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी जबरदस्त हुई कि से बगीचों में आडू,खुमानी,सेब नास्पाती के पेड़ों से पत्ते तक झड़ गए व पेड़ों के नीचे रातभर व रविवार सुबह तक ओलों की परत जमी रही। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बागबानों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर राजस्व व उद्यान विभाग की सयुंक्त टीम से नुकसान का जायजा लेने व मुआवजा दिलाने की मांग की है । जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने सरकार से किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाने , जिला प्रशासन से नुकसान का जायजा लेने व ओलावृष्टि के मद्देनजर सरकार से बागबानों के केसीसी ऋण माफ करने की मांग की है । हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव सेमवाल




