back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टौंस वन प्रभाग के जंगलों में फिर सुलगी आग

– वन कर्मी आग बुझाने में जुटे, ग्रामीणों का नहीं मिल पा रहा सहयोग उत्तरकाशी, 14 अप्रैल (हि.स.)। टौंस वन प्रभाग पुरोला के जंगलों में एक सप्ताह बाद फिर से आग सुलगने लगी है। पुरोला तहसील मुख्यालय से 2 किलोमीटर की दूरी पर पुरोला-मोरी मोटर मार्ग के सुनाली बीट के घुंडाडा, श्रीकोट, अंगोडा व डेरीका के चीड जंगलों में बुधवार सुबह से आग की चपेट में है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं किंतु सुखी चीड़ की पत्तियों के कारण आग विकराल होने जा रही है। आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग न मिल पाने के कारण वन कर्मियों को अकेले आग पर काबू पाने में दिक्कतें हो रही हैं। पुरोला रेंज अधिकारी अमिता चौहान ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर वन कर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये हैं। ग्रामीणों से भी आग बुझानें में सहयोग की अपील की जा रही है। साथ ही गांव की बस्ती तक आग को रोकने के लिए वन कर्मियों को निर्देश दिये गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा नाइटक्लब में लगी भीषण आग, सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, CM सावंत ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में भयानक आग लग गई, जिसमें कम...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵