देहरादून, 09 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग दोहराई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के देवस्थानम बोर्ड के बारे में पुनर्विचार करने की बयान पर यह बातें कही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पुनर्विचार की बात को खारिज करते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग कर कानून को समाप्त करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि अगर भाजापा सरकार इस कानून को और देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करेगी तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने पर इसे खत्म किया जाएगा। उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा कि भाजापा सरकार ने बिना हक हकूक धारियों और पंडा पुरोहितों को विश्वास में लिए इस कानून को जनभावनाओं के विपरीत बनाया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद




