हल्द्वानी, 16 मार्च (हि.स.)। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर मंगलवार को पार्षद शकील सलमानी के नेतृत्व में बनभूलपुरा के लोगों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों की मांग है कि उन्हें भी एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जाए। सलमानी ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने का दावा कर रही है।बनभूलपुरा क्षेत्र में गरीब और असहाय लोग रहते हैं। इन लोगों को भी एक रुपये में पानी का कनेक्शन मिलना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद




