demand-for-padma-vibhushan-to-bihari-lal
demand-for-padma-vibhushan-to-bihari-lal

बिहारी लाल को पद्म विभूषण देने की मांग

नई टिहरी, 21 मार्च (हि.स.)। घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को पत्र लिखकर हाल में दिवंगत हुये प्रख्यात गांधीवादी विचारक व सामाजिक कार्यकर्ता बिहारी लाल को पद्म विभूषण सम्मान देने की मांग की है। आर्य का कहना है कि बिहारी लाल ने समाज के उत्थान व उदय के लिए आजीवन संघर्ष किया है। सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई। जल, जंगल व जमीन के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक किया। उन्होंने यह सम्मान मिलना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in