back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarkashi: टनल रेस्क्यू की सफलता पर, CM धामी ने श्रमिकों को 1 लाख, रैट माईनर्स को 50 हजार देने का किया ऐलान

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-जानने के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे।

देहरादून, हि.स.। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-जानने के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। धामी ने रेस्क्यू की सफलता की खुशी में आज मुख्यमंत्री आवास पर श्रमिकों के परिजनों साथ दीवाली मनाने की घोषणा की है। रेसक्यू किए गए सभी श्रमिकों को हेलीकाॅप्टर से ऋषिकेश के एम्स पहुंचाया गया है।

प्रत्येक श्रमिक को एक-एक लाख रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती हर श्रमिक से मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ व चिकित्सा उपचार की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में श्रमिकों को दी जा रहीं विभिन्न सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने श्रमिकों के हौसलों की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनल से रेस्क्यू किए प्रत्येक श्रमिक को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भी सौंपे। मुख्यमंत्री धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग के लिए रैट माइनिंग तकनीक से मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

श्रमिकों के परिजनों को CM आवास पर दिवाली मनाने के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुरंग हादसे के चलते हम सब इस बार दीवाली नही मना सके थे, अब सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिए जाने के बाद आज दिवाली का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के परिजनों को देहरादून मुख्यमंत्री आवास पर दिवाली मनाने के लिए आमंत्रित किया है।

CM ने श्रमिकों के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में से टनकपुर, चंपावत के पुष्कर की माता से मोबाइल पर बात की और उन्हें पुष्कर के स्वस्थ होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी श्रमिकों को सकुशल बचाकरc ने अपना वचन निभाया है। मुख्यमंत्री ने पुष्कर की माता को बताया कि पुष्कर के साथ ही सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। जल्द ही हायर सेंटर में जांच के उपरांत पुष्कर सहित अन्य श्रमिकों को उनके घर भेज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों के साहस, मनोबल और परिजनों के धैर्य के साथ ही रेसक्यू अभियान में शामिल सभी एजेंसियों व कार्मिकों की अनथक मेहनत को इस अभियान की सफलता का आधार बताया।

श्रमिकों को चिनुक हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के अभियान पर निरंतर नजर रखे हुए थे और वह श्रमिकों की कुशलता को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में श्रमिकों के अनमोल जीवन को बचाने की सरकार की वचनवद्धता और परिजनों के साथ ही जनता के अटूट विश्वास ने इस बेहद जटिल, चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे बचाव अभियान को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी बीच जानकारी मिली है कि रेस्क्यू किए गए सभी श्रमिकों को एहतियात के तौर पर उच्च चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सभी श्रमिकों को चिनुक हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...