उत्तरकाशी, 29 मई (हि.स.)। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार सुबह बड़कोट पहुंचे। उन्होंने बड़कोट अस्पताल का निरीक्षण किया। कोविड मरीजों का हाल भी जाना। मुख्यमंत्री कोविड केयर सेंटर भी पहुंचे। यहां के बाद नौगांव के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। कोविड मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी में कोविड को लेकर व्यवस्था ठीक है। यहां कोविड में नियंत्रण है। हालात भी सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा बड़कोट में अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा जल्द होगी। उन्होंने जिले में कोविड पर नियंत्रण के साथ ही व्यवस्थाएं ठीक होने पर प्रशासन और डॉक्टर्स के बेहतर प्रयास को भी सराहा। तीरथ सिंह ने विधायक के माता के निधन पर शोकाकुल परिवार को मिले। मुख्यमंत्री शाम को विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही कोविड केयर सेंटर जीएमवीएन का निरीक्षण करेंगे । मुख्यमंत्री जिला सभागार में नवनिर्मित पुलिस थाना मनेरी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे व जनपदस्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद भी हैं। हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव सेमवाल




