back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Champawat के मत्स्य पालक नवीन को प्रधानमंत्री ने किया आमंत्रित, 26 जनवरी को मोदी से करेंगे भेंट

Champawat News: जनपद के बाराकोट विकासखंड में स्थित ग्रामसभा ढटीगांव के मत्स्य पालक नवीन का चयन उन गिने चुने कुछ किसानों में हुआ है जो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन PM मोदी से भेंट कर वार्तालाप कर सकें।

चंपावत, (हि.स.)। जनपद के बाराकोट विकासखंड में स्थित ग्रामसभा ढटीगांव के मत्स्य पालक नवीन कुमार का चयन उन गिने चुने कुछ किसानों में हुआ है जो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर वार्तालाप कर सकें।

इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी भी प्रतिभाग कर रही है

मत्स्य पालक काश्तकार नवीन कुमार को यह निमंत्रण प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त हुआ है, जिसमें उनके आने-जाने एवं रहने की सारी व्यवस्था प्रधानमंत्री कार्यालय से ही की जानी है। साथ ही इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी भी प्रतिभाग कर रही है।

नवीन का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय के स्तर से हुआ है

जनपद मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल ने बताया कि जनपद के तीन उन्नत मत्स्य पालकों की सूची मत्स्य निदेशालय से मांगी गई थी। इसके बाद निदेशालय स्तर से वह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी गई। नवीन का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय के स्तर से हुआ है। नवीन कुमार को पंतनगर से हवाई यात्रा कर दिल्ली पहुंचना था, लेकिन निजी कारणों से अब वह सड़क मार्ग से दिल्ली जा रहे हैं।

इससे पूर्व वह राजमिस्त्री का कार्य किया करते थे

मत्स्य पालक नवीन कुमार विगत 5 वर्ष से मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व वह राजमिस्त्री का कार्य किया करते थे। उन्होंने अपनी भूमि पर सर्वप्रथम एक तालाब से मत्स्य पालन का कार्य शुरू किया, जिससे प्रेरणा लेकर गांव के अन्य किसानों ने भी मत्स्य पालन के तालाब बनाकर गांव में मत्स्य पालन का एक क्लस्टर निर्मित किया। इसमें मत्स्य विभाग ने जिला एवं राज्य योजना से अनुदान की धनराशि सभी मत्स्य पालकों को प्रदान की। वर्तमान में उस क्लस्टर में मत्स्य पालन के साथ साथ मौसमी सब्जियां, दालें, लाल चावल और मौसमी फलों के साथ मत्स्य पालन का कार्य किया जाता है। इसमें महिलाओं का भी पूर्ण सहयोग रहता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...