back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंभ में स्नान, दान का कई गुना फलः सम्पूर्णानंद

हरिद्वार, 30 मार्च (हि.स.)। श्री शम्भू पंच अग्नि अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत सम्पूर्णानन्द ब्रह्मचारी महाराज ने कहा है कि वेदमाता गायत्री ब्रह्माण्ड की सर्वोच्च शक्ति हैं, जिनकी उपासना, पूजन एवं हवन से सम्पूर्ण सृष्टि का कल्याण होता है। श्री शम्भू पंच अग्नि अखाड़ा अपनी आराध्य मां गायत्री का अखाड़े के नैष्ठिक ब्रह्मचारियों द्वारा नियमित प्रातः एवं सायं हवन एवं पूजन करता है। माया देवी प्रांगण स्थित अखाड़े की छावनी में पधारे श्रद्धालुओं को मां गायत्री पूजन का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि मां गायत्री अखाड़े की आराध्य हैं और सम्पूर्ण भारतवर्ष में अग्नि अखाड़े के ब्रह्मचारी गायत्री पाठ एवं अनुष्ठानों के माध्यम से सनातन धर्म का संवर्द्धन करते हैं। हरिद्वार महाकुम्भ के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रह एवं नक्षत्रों के विशेष योग में कुम्भ का आयोजन होता है। यही कारण है कि कुम्भ स्नान एवं पूजा-पाठ का महत्व सामान्य पूजन से हजार गुना अधिक होता है। कुम्भ पर्व पर किए गए दान, ध्यान एवं स्नान को महान पुण्यफलदायी बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए श्री पंच अग्नि अखाड़ा सीमित मात्रा में पूजा, अर्चना एवं यज्ञों का आयोजन कर राष्ट्र और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। अखाड़े के थानापति श्रीमहंत विचित्रानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि आत्मा परमात्मा का ही अंश है जो अन्न जल ग्रहण करने से चैतन्य होती है। इसीलिए श्री पंच अग्नि अखाड़ा मायादेवी प्रांगण तथा हरिपुर कलां स्थित झालावाड़ आश्रम में अखण्ड लंगर का आयोजन कर रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

तौलिए पर क्यों बनी होती है ये लाइन, सिर्फ डिजाइन ही नहीं खास है इसका मतलब

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टॉवल एक ऐसी चीज है जो हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अगर इसकी बनावट की बात की...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵