हल्द्वानी, 18 मई (हि.स.)। शहरी विकास एवं कोविड-19 प्रभारी मंत्री श्री बंशीधर भगत ने मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ रामनगर चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पीपीपी मोड पर संचालित रामनगर चिकित्सालय की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। भगत ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश चिकित्सा प्रबन्धक को दिये। 2007 में मंजूर ब्लड बैंक शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में ब्लड बैंक शुरू करने के निर्देश दिये। भगत ने कहा कि कोविड के संक्रमण को देखते हुए रामगनर संयुक्त चिकित्सालय को शीघ्र ही 100 बेड का कोविड चिकित्सालय बनेगा। ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। भगत ने ऑर्चिड होटल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का मुआयना किया। निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, नोडल अधिकारी डाॅ. प्रशान्त कौशिक, जोनल मजिस्टेªट केसी उनियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी, भावना भट्ट, विरेन्द्र रावत, इन्दर रावत, भूपेन्द्र खाती, अशोक गुप्ता, मंयक तिवारी आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता





