देहरादून, 24 जून (हि.स.)। उत्तराखंड का फोर्टिस स्कार्ट अस्पताल अब अटल आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हृदय रोगियों का भी इलाज किया जाएगा। यह जानकारी अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इरफान याकूब भट्ट ने एक प्रेस वार्ता में दी। गुरुवार को डॉ. इरफान याकूब भट्ट ने कहा कि अब फोर्टिस में अटल आयुष्मान कार्डधारकों को भी हृदय रोग संबंधी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें एंजियोग्राफी, इंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, वाल रिपेयर एवं हृदय बाल रोग से संबंधित सभी बीमारियां शामिल हैं। डॉ.याकूब ने कहा कि कोरोनरी हृदय रोग नसों में रुकावट के कारण होती है और हृदय से संबंधित सभी इलाज 24 घंटे सातों दिन होता है। अस्पताल के सुविधा निदेशक अदिक चौहान ने बताया कि फोर्टिस स्कार्ट में पिछले 10 वर्ष में 13 हजार एंजियोग्राफी की गई। इसी अवधि में 5266 एंजियोप्लास्टी की गई जबकि बाल हृदय रोग के 2700 प्रकरण निस्तारित किए गए। 280 ओपीडी सेवाएं निस्तारित की गई। डॉ. चौहान के अनुसार एक ऑपरेशन पर लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये का खर्चा आता है। अब अटल आयुष्मान कार्डधारक भी अपने हृदय रोगों का निशुल्क इलाज करा सकेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती




