back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सलमानी वेलफेयर सोसायटी में आरोप- प्रत्यारोप का दौर

हरिद्वार, 27 मार्च (हि.स.)। सलमानी वेलफेयर सोसायटी के विवाद में आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी है। सोसायटी के अध्यक्ष के बाद अब दूसरे पक्ष के नसीम अहमद सलमानी ने प्रेसवार्ता कर अध्यक्ष पर झूठे तथ्य पेश किए जाने का आरोप लगाया है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में नसीम अहमद सलमानी ने दावा किया सोसायटी अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज केस पूरी तरह सही है। अब वह झूठे तथ्य पेश कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नसीम अहमद सलमानी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि अध्यक्ष समाज की संपत्ति पर अपना वर्चस्व रखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने करीबी लोगों को मिलाकर एक कमेटी पंजीकृत करायी थी लेकिन जब उन्होंने हिसाब नहीं दिया तो विरोध शुरू हुआ, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आठ लोगों की एक कमेटी का गठन करा दी। बाद में कमेटी के कुछ लोगों को उन्होंने अपने साथ मिला लिया लेकिन कमेटी आज भी बदस्तूर कार्य कर रही है। समाज में खराब हो चुकी अपनी छवि को बचाने के लिए वे गलत तथ्य पेश कर मानहानि का केस करने की चेतावनी दे रहे हैं। नसीम अहमद सलमानी ने कहा कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख लोगों से इस पूरे मामले की जांच कराई जा सकती है। हिसाब तो अध्यक्ष को देना ही होगा। इस दौरान गफ्फार सलमानी, सैफ अली, मुकर्रम, असलम, इसरार, शाहिद, शमशाद, शमशेर, परवेज, रिजवान, शमीम, गुलबहार, आसिफ, शाहनवाज आदि भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵