back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग के ऑक्सीजन सिलेंडरों का अधिग्रहण

गोपेश्वर, 04 मई (हि.स.)। चमोली जिले में कोरोना संक्रमण को बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की ओर से औद्योगिक उपयोग के ऑक्सीजन सिलेंडर अधिग्रहीत कर लिये हैं। अब ऑक्सीजन की सुगम आपूर्ति के लिये जिलास्तर पर पूल बनाये गये हैं। इसके माध्यम से आवश्यकता अनुसार चिकित्सालय और स्वास्थ्य केद्रों को ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकेंगे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएस खाती ने बताया कि जिले में गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में ऑक्सीजन सिलेडरों के पूल बनाये गये हैं। जहां 25-25 ऑक्सीजन सिलेंडर रखें गये हैं। वहीं जिले में औद्योगिक इकाइयों में उपयोग किये जा रहे 80 औद्योगिक ऑक्सीजन सिलेंडरों का अधिग्रहण कर लिया गया है। वहीं जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास डी टाइप के 117 तथा बी-टाइप 187 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला चिकित्सालय में लगाये जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के संयोजन के लिये भी निर्माणदायी विभाग को नोटिस भेजा गया है। ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग के लिये लोनिवि के ट्रक का अधिग्रहण कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵