ऋषिकेश, 01 जून (हि.स.) । आम आदमी पार्टी ने कोरोना से लोगों को बचाने के लिए सेनेटाइजेशन अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान जरूरतमंदों को राशन और भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दो सप्ताह में 150 घरों को सेनेटाइज किया जा चुका है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल की नेतृत्व में विजय पंवार टीम के साथ सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कोविड संक्रमित या होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के घरों को सेनेटाइज कर रहे हैं। ।इस मुहिम में उमंग देवरानी, ज्ञान रावत और राकेश कठैत, प्रवीन असवाल, जयेंद्र तड़ियाल, गुरुप्रीत सिंह, धनपाल रावत, दिनेश कुलियाल, गणेश बिजल्वाण, संजय सिलस्वाल आदि सहयोग कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम




