back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वाराणसी में G-20 की बैठक में आज शामिल होंगे CM योगी, जर्मनी-फ्रांस सहित कई देशों के प्रतिनिधि करेंगे शिकरत

वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में जी-20 के सदस्य देशों, आमंत्रित देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 170 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

वाराणसी, हि.स.। केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रही जी-20 के संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी ) की बैठक में शुक्रवार को शामिल हुईं। शनिवार को मंत्री स्तरीय बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 170 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे

वाराणसी के नदेसर स्थित ताज होटल में गुरुवार से शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में जी-20 के सदस्य देशों, आमंत्रित देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 170 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को बैठक के एक सत्र को केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री लेखी ने संबोधित किया। बैठक में सभी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अफसरों ने मसौदा घोषणा पर मंथन किया।

सीडब्ल्यूजी की सह अध्यक्ष लिली पाण्डेय भी मौजूद

बैठक में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव एवं जी-20 सीडब्ल्यूजी के अध्यक्ष गोविंद मोहन, संयुक्त सचिव एवं सीडब्ल्यूजी की सह अध्यक्ष लिली पाण्डेय भी मौजूद हैं। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं।

मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में 4 मुद्दों पर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। संस्कृति विभागों के प्रतिनिधि प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में अंतिम दिन शनिवार को 20 देशों के संस्कृति मंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...