मेरठ, 11 मार्च (हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक लोडिंग वेन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद लहराती हुई बाइक सड़क से गुजरते कांवड़ियों से टकरा गई। हादसे में एक कांवड़िया घायल हो गया। गुस्साएं कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए लोडिंग वेन के चालक की पिटाई कर डाली। गुरुवार को गढ़ रोड पर नंगली गांव के सामने टाटा एस लोडिंग वेन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद लहराती हुई बाइक सड़क से गुजरते दो कावड़ियों से टकरा गई। हादसे में एक कांवड़िया घायल हो गया। घटना से गुस्साएं कांवड़ियों ने मुदाफरा निवासी टाटा एस चालक की पिटाई कर डाली। जिसके चलते सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में क्षेत्रवासियों ने दोनों पक्षों को समझाते हुए मामले को शांत किया। इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि मामूली टक्कर के बाद छोटा सा विवाद हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप




