back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के खिलाफ जंग : उप्र के जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बनेगी बीएसएल टू लैब

-छोटे जिलों में भी अब तेजी से हो सकेंगी जांच, आरटीपीसीआर टेस्ट को मिलेगा बढ़ावा -कोरोना के लक्षण होने पर बिना देरी मिलेगा इलाज, शासन को भेजे गए दो नए प्रस्ताव लखनऊ, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार ने अपनी कमर कस ली है। प्रदेश में कोरोना की जांचों में तेजी से इजाफा किया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को प्रदेश में रोजाना ढ़ाई लाख जांचें कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश के चार जनपदों जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बीएसएल टू लैब को बनाया जाएगा, जिससे इन जिलों में कोरोना की जांच सुविधा से हो सकेगी और अन्य लैब का भार भी कम होगा। इन चार जनपदों में बीएसएल टू लैब की शुरूआत होने से आरटीपीसीआर टेस्ट तेजी से किए जा सकेंगे। प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जिससे प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने और जांच, भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार कर दो प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। जिसमें कोरोना जांच, अस्पताल में भर्ती हल्के लक्षण वाले रोगियों के मॉनिटरिंग कर एक हफ्ते पूरे होने के बाद कोई भी लक्षण न दिखने पर व ऑक्सीजन, बीपी व कोई अन्य दिक्कत न होने पर उनकी छुट्टी कर उनको होम आइसोलेट करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कोरोना के लक्षण होने पर बिना देरी मिलेगा इलाज महानिदेशक डीएस नेगी ने बताया कि जिन लोगों को कोविड के लक्षण हैं पर उनकी कोरोना की रिपोर्ट नहीं आई है और ब्लड रिपोर्ट में कोरोना पाया गया है उन लोगों को भी जल्द भर्ती किया जा सके इसके लिए भी शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं उनकी रिपोर्ट आने से पहले कोविड की दवाएं दे इलाज शुरू किया जा सके जिससे उनकी हालत गंभीर न हो इसको लेकर भी शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵