back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिरोजाबाद में मतदान के दौरान बवाल, मतपेटिका तालाब में फेंकी

फिरोजाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। जनपद के थाना खैरगण क्षेत्र के गांव बरौली गांव में सोमवार की सांय मतदान के दौरान हुए बवाल में लोगों ने मतपेटिका लूटकर तालाब में फेंक दी। घटना से मतदान केन्द्र पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं तालाब से मतदान पेटिका को निकालने के बाद पीठासीन अधिकारी के सुपुर्द कर दिया गया है। हाथवंत ब्लाक के गांव बरौली में सोमवार की सांय वोटिंग चल रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान दो पक्षों के बीच वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि करीब दो दर्जन से अधिक लोग मतदान केन्द्र से मतपेटिका को उठाकर गांव के तालाब में फेंक दिया। जिससे मतपत्र पानी में तैरने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति पर काबू पाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला बरौली के बूथ संख्या 145 पर मारपीट व बवाल की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसमें आठ दस ज्ञात व दस से 15 अज्ञात लोग झुंड व योजना बनाकर यहां आये। महिलाओं को आगे किया था। उसी दौरान मौका पाकर इन्होंने एक मतपेटिका को उठा लिया और उसे लेकर भाग गये और पास के तालाब में उसे फेंक दिया। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बूथ प्रांगण पर जो मतदाता मौजूद थे वह चप्पल-जूता छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने मतपेटिका को बरामद कर पीठासीन अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। जांच पड़ताल चल रही है। इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। गैंगस्टर व एनएसए की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल

Advertisementspot_img

Also Read:

फिरोजाबाद में सिरसागंज के टेंट हाउस में भीषण आग लगने से सब कुछ जलकर राख, जानिए अब क्या है ताजा हालत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵