झांसी,05 जून (हि.स.)। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए विविध संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए प्रकृति का श्रृंगार किया। इस डीआईजी रेंज व जिले के सभी थानों की पुलिस ने थानाध्यक्षों के नेतृत्व में भी पौधारोपण किया गया। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत इस दिवस का आयोजन किया गया। ’विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम “परिस्थितिकी तंत्र की बहाली“ है।’ जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कुलपति प्रोफेसर अरविंद की अध्यक्षता में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन भी किया गया। जिसका विषय “रीइमेजिंग, रीक्रिएट और रिस्टोर द इको सिस्टम फॉर फ्यूचर” रहा’ प्कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए. के. पांडे के स्वागत संबोधन से हुआ। डॉ. वी.के. बहुगुणा, पूर्व निदेशक एवं कुलाधिपति वन अनुसन्धान संसथान, देहरादून एवं डॉ वीपी सिंह, सलाहकार, विश्व कृषिवानिकी केंद्र, नैरोबी कार्यक्रम के अतिथि वक्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. एम. जे डोबरियाल विभागाध्यक्ष वानिकी, डॉ. ए.आर. शर्मा, डॉ. एस एस सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ गौरव शर्मा, डॉ प्रभात तिवारी, डॉ जहांगीर भट्ट उपस्थित रहे। रेल्वे चाइल्डलाइन द्वारा रेल्वे स्टेशन झांसी पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक आर आर राजपूत, स्टेशन प्रबंधक एके सिंह, प्रगति पथ डायरेक्टर ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, रेल्वे चाइल्ड लाइन समन्वयक बिलाल उल हक, कांउसलर भारती गहलोत, सदस्य रेखा करैठिया, राखी यादव, गौरी शंकर, अलोक कुुमार व रेल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर सभी उपस्थित अधिकारियों ने स्वयं पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने की। अतिथि सत्येंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान ने कहा की संस्था ने अभी तक 03 वर्षों के अंदर 10,000 पेड़ लगा दिए हैं और इस वर्ष 11000 पेड़ लगाकर उनकी देखभाल और सुरक्षा करेंगे। अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ-साथ की ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है इसके कारण कई जीव जंतु विलुप्त हो रहे हैं। वही इंसान भी कई प्रकार की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। गोष्ठी का संचालन अरविंद बबलू सभासद ने किया आभार डॉ विजय भारद्वाज ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर युवराज सिंह, अनवर अली, दुलीचंद कुशवाहा, मुन्नी देवी अहिरवार, जयंती देवी, हैदर अली, जे के दोहरे, तरुण यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार खरे, राकेश अमरया आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश




