back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I.N.D.I.A Alliance: 20 दिसम्बर से शुरु होगी कांग्रेस की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’, सहयोगी दलों का मांगा साथ

Varanasi: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय ने लहुराबीर महामंडलनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय से यूपी जोड़ो यात्रा की सांकेतिक शुरुआत की।

वाराणसी, हि.स.। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय ने शुक्रवार को लहुराबीर महामंडलनगर स्थित अपने कैंप कार्यालय से यूपी जोड़ो यात्रा की सांकेतिक शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लहुराबीर से यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ लोहटिया स्थित गणेश मंदिर ,काल भैरव मंदिर,नीचीबाग गुरुद्वारा में शीश नवाते हुए बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया।

Add- UP Jodo Yatra

लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि की अर्पित

इसके बाद गोदौलिया गिरजाघर चर्च में शीश नवाते हुए बेनियाबाग दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद चेतगंज होते पुन: कैंप कार्यालय पहुंच कर यात्रा को विराम दिया। यात्रा में देश के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्पूर्ण यात्रा के दौरान कार्यकर्ता सरदार पटेल का चित्र लेकर चल रहे थे।

यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत 20 दिसम्बर को सहारनपुर से होगी

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत 20 दिसम्बर को सहारनपुर से होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस जन-जन और घर-घर जोड़ने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता अखण्डता, शांति सदभाव, प्रेम भाईचारा, धर्म पंथ, क्षेत्र भाषा, सम्प्रदाय समुदाय, जाति-वर्ग गत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर संगठित होने जुड़ने व जोड़ने के व्यापक उद्देश्यों को लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत सब “यूपी जोड़ो यात्रा”का शुरुआत हो रही है।

कांग्रेस जनता से सीधे सम्पर्क संवाद करना चाहती है

प्रदेश हित में अभूतपूर्व ऐतिहासिक साहसिक एवं सम-सामयिक महा जन सम्पर्क अभियान है। यह यात्रा कांग्रेस जनों का जनता से सीधे सम्पर्क संवाद तथा प्रदेश को जानने समझने और समझाने का प्रभावशाली जीवंत व सतत् सशक्त माध्यम भी है। प्रतीक यात्रा में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,प्रमोद पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, फ़साहत हुसैन बाबू, शिवकुमार पटेल, राजन पाठक, सरिता पटेल, धर्मेन्द्र तिवारी आदि शामिल रहे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...