back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्तार को गैर BJP शासित राज्य की जेल में ट्रांसफर की मांग, SC ने दोबारा याचिका को संशोधन कर का दिया आदेश

New Delhi: SC ने मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी की ओर से मुख्तार को UP की जेल से दूसरे राज्य की जेल में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका में संशोधन कर दोबारा याचिका दायर करने का निर्देश दिया है।

नई दिल्ली, हि.स.। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी की ओर से मुख्तार को यूपी की जेल से दूसरे राज्य की जेल में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका में संशोधन कर दोबारा याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। जस्टिस ऋषिकेश राय की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया।

मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है

सुनवाई के दौरान उमर अंसारी के वकील ने कहा कि यूपी की जेल में उसके पिता की जान को खतरा है और उन्हें कभी भी मरवाया जा सकता है। कोर्ट ने इस दौरान बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि एक बार प्रधानमंत्री को भी उनके खुद के सुरक्षा गार्ड ही गोली मार कर हत्या कर चुके हैं। हालांकि कोर्ट ने मुख्तार के वकील को अपनी याचिका में संशोधन करते हुए दोबारा याचिका दाखिल करने को कहा।

मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही

याचिका में उमर ने बांदा जेल में बंद अपने पिता की हत्या की आशंका जताई थी। याचिका में कहा गया था कि वर्तमान सरकार उसके परिजनों को टारगेट कर रही है। उन्हें आशंका है कि मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में ही हत्या की जा सकती है। याचिका में कहा गया था कि याचिकाकर्ता को पुख्ता सूचना मिली है कि मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश रची जा रही है। याचिका में मांग की गई थी कि मुख्तार अंसारी को गैर बीजेपी शासित किसी भी राज्य की जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए।

उमर अंसारी ने अतीक अहमद की पुलिस हिरासत के दौरान हत्या का किया जिक्र

याचिका में कहा गया था कि मुख्तार अंसारी बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में आरोपित हैं। उमर अंसारी ने आशंका जताई थी कि ठेके के गुंडों को छोटे-छोटे मामलों में बांदा जेल में बंद कराया जाएगा। इन गुंडों को बांदा जेल में हथियार दिए जाएंगे और सुरक्षा चूक का लाभ उठा कर मुख्तार अंसारी की हत्या की कोशिश की जा सकती है। उमर अंसारी ने अतीक अहमद की पुलिस हिरासत के दौरान हत्या का जिक्र किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...