back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐसा शिव मंदिर जिसका 5000 साल पुराना है इतिहास, जहां कौरवों एवं पांडवों ने की थी शिवलिंग की आराधना

UP News: लोक मान्यता में कालपी नगर को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यहां का इतिहास महाभारत कालीन से लेकर मराठा काल से जुड़ा हुआ है।

जालौन, हिन्दुस्थान समाचार। कालपी में ऐसा शिव मंदिर है जहां कौरवों एवं पांडवों ने शिवलिंग की आराधना की थी। यह मंदिर पांच हजार साल पुराना है। ऐसी मान्यता है कि कौरव ने आकर इस शिवलिंग की पूजा की थी। इसके बाद उन्हें अश्वत्थामा नाम के पुत्र की प्राप्ति हुई थी। इतिहासकारों की मानें तो यह मंदिर महाभारत कालीन है।

कालपी को मानते हैं बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार

लोक मान्यता में कालपी नगर को बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यहां का इतिहास महाभारत कालीन से लेकर मराठा काल से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां के पुजारी और स्थानीय लोग बताते हैं कि इस पातालेश्वर मंदिर में पांडव भी अज्ञातवास के दौरान यहां पर आए थे और उन्होंने शिवलिंग की पूजा की थी। मंदिर में मौजूद शिवलिंग लगभग 8 फीट नीचे गर्भ गृह में विराजमान है। शिवलिंग की उत्पत्ति पाताल लोक से हुई है, इसलिए इसका नाम पातालेश्वर मंदिर पड़ा।

महाभारत काल से मौजूद है यह मंदिर

40 वर्षों से मंदिर की सेवा कर रहे पुजारी शिव कांत पाठक ने बताया कि यह मंदिर महाभारत काल के समय से मौजूद है। वनवास के दौरान पांडवों ने यहां काफी समय बिताया था और मंदिर में मौजूद शिवलिंग की आराधना भी की थी। कौरवों ने भी इस शिवलिंग की आराधना की थी, जिसके बाद उन्हें पुत्र रत्न के रूप में अश्वत्थामा की प्राप्ति हुई थी।

कृष्ण के बड़े भाई

भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का भी आना हुआ था। पातालेश्वर मंदिर में नाग देवता का भी मंदिर है। श्रद्धालु शिव भगवान की आराधना कर नाग देवता के मंदिर में जरूर जाते हैं। नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Vastu Tips: सावन के आखिरी सोमवार के दिन करें यह वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सावन का सोमवार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही सावन का महीना बहुत ही पवन होता है।...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...