back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP की जेलों में स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड के इस्तेमाल पर लगी रोक

डीजी जेल ने सभी जेलों के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 18 जुलाई 2019 से प्रदेश की जेलों में मोबाइल फोन को ले जाने के लिए पूर्णतया प्रतिबंध किया गया था।

लखनऊ, एजेंसी। डीजी जेल आनंद कुमार ने शुक्रवार से प्रदेश की सभी जेलों में स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड को पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

2019 से प्रदेश की जेलों में मोबाइल फोन ले जाने के लिए प्रतिबंध किया गया था

डीजी जेल ने सभी जेलों के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 18 जुलाई 2019 से प्रदेश की जेलों में मोबाइल फोन को ले जाने के लिए पूर्णतया प्रतिबंध किया गया था। यह देखा जा रहा है कि समय देखने के लिए अब अधिकतर अधिकारी, कर्मचारी मैनुअल वॉच के स्थान पर स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड का प्रयोग कर रहे हैं, जबकि यह ऐसे डिवाइस हैं जो मोबाइल की तरह ही कार्य करते हैं। इसका मोबाइल के रूप में इस्तेमाल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कोई भी व्यक्ति कारागार के भीतर स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड नहीं ले जाया जायेगा

उन्होंने कहा है कि किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति (शासकीय/अशासकीय) कारागार के भीतर स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड नहीं ले जाया जायेगा। इन चीजों पर पूर्ण तरह से प्रतिबंध रहेगा डीजी जेल ने यह भी कहा कि परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षक कारागार अपने-अपने परिक्षेत्र की कारागारों के निरीक्षण के वक्त उपर्युक्तनुसार निर्धारित समय के अनुपालन की भी समीक्षा करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...