back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण जरूरी: मौलाना मुहम्मद अनीस खां कासमी

कानपुर, 29 जून (हि.स.)। जमीअत उलमा शहर कानपुर के अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां के संरक्षण और महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी की निगरानी में चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत अख्लाक नगर गंगापार निकट जाजमऊ में पौधे लगाये गये। अख्लाक नगर गंगापार में वृक्षारोपण अभियान के तहत नीम के पौधे लगाते हुए जमीअत उलमा शहर कानपुर के उपाध्यक्ष मौलाना मुहम्मद अनीस खां कासमी ने शहर के संतुलित विकास के लिये इस अभियान को महत्व को उजागर किया। मौलाना ने बताया कि इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य अधिक मात्रा में आक्सीजन देने वाले वृक्षों के पौधों को तैयार करने के साथ प्राकृतिक माहौल में जैव विविधता को संतुलित करना भी है। उन्होंने बताया कि हमारा शहर कानपुर विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और वृक्षों की कटाई के कारण प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में वृक्षों को खो रहा है। हमारे नगर अध्यक्ष डा. हलीमुल्लाह खां के संरक्षण में चलाये जा रहे इस अभिायान का एक मकसद पर्यावरण के संरक्षण के लिये सकारात्मक कार्याें को बढ़ावा देते हुए पौधरोपण करना है, जो वर्तमान समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। पौधरोपण के दौरान मौलाना असगरर हक्कानी, काजी-ए-शरीअत मौलाना मुहम्मद इनामुल्लाह कासमी, मौलाना आरिफ हिलाल कासमी, कारी मुहम्मद गजाली खां के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/महमूद

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...