back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रैक्टर चालक ने रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ से लटकर की आत्महत्या

कानपुर, 22 मई (हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र में देर शाम से गायब एक ट्रैक्टर चालक ने गांव के बाहर नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ से शव लटकता देख इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की। बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली में रहने वाला चंदन पासवान (20) ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। गांव में अपनी मां माया और दो भाई राजोल, बबोल और भाभियों सुनीता वा निशा संग रहता था। चंदन बीते शुक्रवार को रोज की तरह घर वापस आया था। कुछ देर बाद वह घर से बिना किसी को बताए निकल गया। शनिवार को मैदान गई उसकी भाभियों ने देवर चंदन का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख सुनकर मौके पर जमावड़ा लग गया। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की बात कह रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...