back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीस लाख की लूट का खुलासा : जिससे हुई लूट, उसने ही लूट का षड्यंत्र रचा, एक गिरफ्तार

सुलतानपुर, 21 फरवरी (हि.स.)।थाना कोतवाली नगर पुलिस ने तीस लाख की लूट का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार भरोसेमंद नौकरों ने ही अपने अन्य साथियों के साथ साजिश करके लूट का षड्यंत्र रच डाला। एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 लाख 10 हजार नकद भी बरामद किया है। दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविन्द चतुर्वेदी ने रविवार को बताया कि तीस लाख की लूट के आरोपित ज्ञानीपुर निवासी पन्ना लाल सोनी पुत्र राम जी सोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से कुल 6 लाख 10 हजार रूपया (जिसमें 500-500 रूपये की कुल 12 गड्डी एवं 10 हजार रूपये 500-500 की कुल 20 नोट) बरामद किया गया है। उसके दो साथी पप्पू व लकी की तलाश जारी है। पन्ना सोनी षडयंत्र रचकर अपने साथी पप्पू व लकी के साथ मिलकर सर्राफा व्यवसायी प्रह्लाद खण्डेलवाल पुत्र राधेश्याम खण्डेलवाल निवासी श्यामबिहारी गली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ का 15 -15 लाख रूपया साथी संतोष सोनी के साथ ले जाते समय अमहट सुलतानपुर के पास से दिनांक 28 जनवरी को लूट की घटना दिखाते हुए गबन किया गया है। तीस लाख की लूट का षड्यंत्र प्रतापगढ़ शहर में सर्राफा व्यवसायी प्रहलाद खण्डेलवाल के यहां से 28 जनवरी को दिल्ली जाने के लिये अपने साथी सन्तोष कुमार सोनी के साथ निकले थे। मालिक ने दो अलग अलग बैग में 15-15 लाख रूपये दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित के बताया कि प्रतापगढ़ से सुलतानपुर पहुंचकर पयागीपुर पहुंचे, वहां पर चाय पीकर फिर ई-रिक्शा में बैठकर अमहट वाल्वो बस पकड़ने के लिये जा रहे थे। वृन्दावन मैरिज लान के पास पीछे से पल्सर सवार दो बदमाश ई-रिक्शा को ओवर टेक करके रूकवा लिया तथा मोटर साइकिल पर पीछे बैठा बदमाश उतरकर बैग छीन लिये। हिन्दुस्थान समाचार/ दयाशंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵