back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना का उल्लेख न किये जाने से हो रही परेशानी -अशोक गुप्ता

चित्रकूट,31 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपते हुए कहा कि कोरोना से मरने वालों के मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना का कारण अंकित न कर बीमारी अंकित की जा रही है। इससे लोगों को मुआवजा व अन्य सुविधा लेने में भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सूबे के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश खासतौर पर उत्तर प्रदेश के लोग खासे परेशान हैं। बेड व आक्सीजन के अभाव में लोगों की मृत्यु व गंगा की तैरती लाशों के मंजर से लोग दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि शहर, जिला व ग्रामीण क्षेत्र में जिन लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है उनके अस्पताल से डिस्चार्ज प्रमाण पत्र में मौत का कारण कोरोना न लिखकर बीमारी लिखा जा रहा है। नगर पालिका, नगर निगम एवं पंचायत से जारी होने वाले प्रमाण पत्र में भी मौत का कारण कोरोना नहीं दिखाया जा रहा है, ताकि मौत का आंकडा कम दिखाया जा सके। मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुरुप हो रहा है। मृतक के परिजनों को बीमा व अन्य मुआवजे में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने से तमाम कानूनी अडचने आ रही हैं। समाजवादी व्यापार सभा ने सरकार से हर मृतक व्यापारी के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रही है। ऐसे में प्रमाण पत्र में कोरोना अंकित न होने से मृतक के परिजन मिलने वाली सुविधा से वंचित रह जायेंगे। उन्होंने मांग किया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दें कि कोरोना से होने वाली मौत के प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कोरोना अंकित किया जाये। उनके साथ कृष्णकान्त गुप्ता, बलराम गुप्ता, शंकर सोनी, शिवकुमार सोनी, केदार, मुकुन्दी गुप्ता, कल्लूराम, शिवशंकर यादव, मातादीन यादव, सतीश साहू आदि शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार /रतन/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵