back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फर्रुखाबाद : हत्या कर युवक का शव रेल पटरी के पास फेंका

फर्रुखाबाद, 03 जूलाई (हि.स.)। थाना मऊ दरबाजा क्षेत्र में शनिवार को युवक का शव रेल पटरी के पास पड़ा मिला। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।

थाना क्षेत्र के अहिल्या बाई होलकर स्कूल के पास रेल पटरी से चार मीटर दूर युवक का शव पड़ा मिला। युवक का शव गमछे से ढका हुआ था। पास ही में उसकी पैंट पड़ी हुई थी। घटना स्थल से 500 मीटर दूर पर खून पड़ा हुआ था। युवक के शव की शिनाख्त जहानगंज के ग्राम कोठी निवासी करन सिंह शाक्य (35) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई रनवीर ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव रेल पटरी के पास फेंका गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अजय नारायन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्ट मार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्रपाल

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories