-नवरात्र पंचमी से आम श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए के लिए लगाई थी पाबंदी -मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे खुला रहेगा माता का दरबार मीरजापुर, 31 मई (हि.स.)। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी मंदिर मंगलवार की सुबह सात बजे से खुल जाएगा। मात्र बाहर घंटे के लिए खुले में मंदिर में सुबह सात बजे से लेकर सायं काल सात बजे तक आम श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन व पूजन कर सकेंगे। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही आम श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया जाएगा। कोरोना महामारी में दूसरी लहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन एवं श्री विंध्य पंडा समाज ने नवरात्र माह के पंचमी तिथि से माता का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया था। सरकार ने गाइड लाइन के अनुसार जनपद में कोरोना के मरीज कम होने के कारण मां विंध्यवासिनी मंदिर खोलने का फरमान जारी कर दिया गया है। श्रीविंध्य पंडा समाज की ओर से दर्शन व पूजन कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं। मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनर से गुजरते हुए मास्क लगाकर आने वाले श्रद्धालु को ही मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। एक बार में सिर्फ पांच दर्शनार्थी ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर




