कासगंज, 19 मई (हि.स.)। शहर के वरिष्ठ व्यापारी एवं समाजसेवी राम किशोर वार्ष्णेय का बुधवार की शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे और काफी दिनों से अपना उपचार करा रहे थे। इनके निधन पर जिले के व्यापारी जगत जगत में शोक व्याप्त हो गया है। शहर के लोग इनके सामाजिक योगदान एवं अन्य स्मृतियों की लगातार चर्चा कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर बुद्धिजीवियों, नेताओं, व्यापारियों, अधिकारियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र




