नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज बदायूं में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में तीन लोगों की चली गई जान। जब सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे तीन लोग एक निर्माणाधीन पुल पर गिर गए। जीपीएस की मदद से नेविगेट किए जाने के कारण कार क्षतिग्रस्त पुल पर चढ़ गई जिसके बाद दुर्घटना का शिकार होकर 50 फीट नीचे रामगंगा नदी में गिर गई । क्षतिग्रस्त वैगन आर को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसे रामगंगा नदी से बाहर निकाला गया। तब तक उसमें सवार दो भाइयों सहित तीनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि यह दुख:द घटना सुबह करीब 9.30 बजे जिले के खालपुर-दातागंज मार्ग पर हुई, इस घातक दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क मार्ग से यात्रा करते वक्त अक्सर लोग अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने जीपीएस का इस्तेमाल करते है।
बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था
क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर ने बताया, साल की शुरुआत में ही बाढ़ के कारण पुल का अगला हिस्सा नदी में गिर गया था। किंतु इस बदलाव को जीपीएस में अपडेट नहीं किया गया था। फलस्वरुप ड्राइवर गुमराह हो गया और उसे पता ही नहीं चला कि पुल असुरक्षित है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दुखी परिजनों ने बताया कि वे गूगल मैप पर ही निर्भर थे। और जैसे ही कुछ समझ पाते तब तक वे इसका शिकार हो गए आमतौर पर सभी कहीं पहुचनें जीपीएस का ही इस्तेमाल करते हैं आज जो कुछ भी हुआ उसकी पूरी जिमेद्दार विभागीय अधिकारी है जिन्होने अधूरे पूल के निर्माण को बिना किसी सूचना के छोड़ दिया गया और आने-जाने वाले वाहनों को सावधान करने कोई बैरिकेड नहीं लगाए इसमें प्रशासन की ही पूरी लापरवाही हैं। उन्होनें आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगो के खिलाफ कारवाई की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटना दुबारा ना हो। आशुतोष शिवम ने कहा, “इसके अलावा, निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा अवरोध या चेतावनी संकेत न होने से खतरा और बढ़ गया, जिससे यह जानलेवा दुर्घटना हुई।” दो की पहचान की हो गई हैं। पुलिस तीसरे पीड़ित की पहचान करने की कोशिश कर रही है।





