back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वायरल वीडियो में सीमा हैदर का दावा, “जान से मारने की मिली धमकी, सरकार के सपोर्ट से अब तक सुरक्षित”

सीमा हैदर ने वायरल वीडियो में जान से मारने की धमकियों का दावा किया । उन्होंने कहा कि सरकार के समर्थन और सुरक्षा की वजह से वह अब तक सुरक्षित है जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान से भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जान से मारने की धमकियां मिलने का दावा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सीमा यह भी कहती हैं कि सरकार के सहयोग और सुरक्षा के चलते वह अब तक सुरक्षित हैं। इस बयान के सामने आते ही सीमा हैदर को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

इंस्टाग्राम वीडियो में क्या बोलीं सीमा हैदर

इंस्टाग्राम पर @seema____sachin10 अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में सीमा हैदर एक व्यक्ति के साथ बैठी दिखाई देती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें और उनके बच्चों को लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन सरकार के समर्थन की वजह से वह बिना डरे अपनी जिंदगी जी पा रही हैं। सीमा का कहना है कि अगर आज वह सुरक्षित हैं तो इसके पीछे सरकार की भूमिका अहम है। वीडियो में वह यह भी कहती हैं कि कुछ लोग उन्हें डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह किसी दबाव में नहीं आएंगी।

सीएम योगी की खुलकर तारीफ

वीडियो में सीमा हैदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ करती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि उनके घर में योगी जी की कई तस्वीरें लगी हैं और वह उन्हें एक सच्चा, खरा और निर्भीक नेता मानती हैं। सीमा का कहना है कि योगी जी बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों के लोगों के लिए काम करते हैं और किसी से डरते नहीं हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

सीमा हैदर का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कुछ यूजर्स ने सीमा और सचिन की जोड़ी को लेकर समर्थन जताया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी नागरिकता और पाकिस्तान से जुड़े अतीत को लेकर सवाल खड़े किए। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि कानून बदलते ही सीमा को वापस भेज दिया जाएगा, जबकि कुछ ने आरोप लगाया कि हर बार कार्रवाई की चर्चा होते ही सीमा किसी न किसी तरीके से खुद को बचा लेती हैं। कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो सीमा हैदर को एक बार फिर सोशल मीडिया के तीखे बहस और विवादों के केंद्र में ले आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...